Up Budget 2024: यूपी में योगी सरकार ने पेश किया बजट , किसानों को दिया सबसे बड़ा तोहफा

Up Budget 2024: Yogi government presented the budget in UP, gave the biggest gift to farmers

Up Budget 2024: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को अपना आठवां बजट पेश किया है। प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण पढ़ा। इस बार योगी सरकार ने 736437 करोड़ 71 लाख रुपए का बजट पेश किया है। इस बजट में सरकार ने कई बड़ी घोषणाएं की है।
बजट भाषण में वित्त मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश के किसानों को मानधन योजना के तहत 60 साल या उससे अधिक उम्र के किसानों को 3000 प्रति महीने पेंशन दी जाएगी। वित्त मंत्री श्री खन्ना ने एक घंटा 17 मिनट तक पढ़े भाषण में कई बड़े ऐलान किए हैं। बेसहारा पशुओं के लिए आश्रय स्थल बनाने के लिए 400 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 2058 करोड़ का बजट आवंटित किया गया। चीनी मिल के विस्तार के लिए 500 करोड रुपए दिए गए रेलवे के लिए 1350 करोड रुपए और ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए नए लाइव और बनाने के लिए 1000 करोड़ का बजट रखा गया है। यूपी में धार्मिक कॉरिडोर के लिए 1750 करोड रुपये  आवंटित किए हैं। 2025 में होने वाले महाकुंभ के लिए 2500 करोड़ का बजट है। स्मार्ट सिटी के लिए 400 और मुख्यमंत्री आवास के लिए 1140 करोड रुपए आवंटित किए हैं।

Related Articles

Back to top button