Gold- Silver Price Today: सोना- चांदी के दाम में आया उछाल, जाने कितने है गोल्ड के दाम
Gold- Silver Price Today: There is a rise in the price of gold and silver, know what is the price of gold.
Gold- Silver Price Today: सोने- चांदी के दाम में उछाल देखने को मिल रहा है। महंगाई थी इस दौर में सोने चांदी के आभूषण खरीदना लोगों के लिए मुश्किल सा हो गया है। Bankbazaar.com की रिपोर्ट के मुताबिक 3 फरवरी 2024 को सोने- चांदी (Gold- Silver Price) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शनिवार को 10 ग्राम सोने की कीमत में 150 की बढ़ोतरी हुई है।
जबकि चांदी में 200 का इजाफा हुआ है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी सराफा बाजार में शनिवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 58450 रुपए 10 ग्राम दर्ज की गई। जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 63790 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। मुंबई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 63600 रुपये, दिल्ली में 63750 रुपये, चेन्नई में 64250 रुपये, लखनऊ में 63750 प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत रही। रायपुर में चांदी की कीमत 78000 प्रति किलो पर पहुंच गई है।


