Road Accident News: ट्रेक्टर ने बाईक को मारी टक्कर, युवक की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल
Road Accident News: Tractor hits bike, youth dies, one youth seriously injured
Road Accident News: बैतूल-आठनेर मार्ग भरकावाड़ी और सूरगांव के बीच ट्रेक्टर ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलने पर बैतूलबाजार पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात को बैतूल-आठनेर मार्ग पर ट्रेक्टर ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में आठनेर गायत्री नगर निवासी नारायण पिता शंकर धोटे (20) की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक आठनेर के नारायण शुक्रवार देर शाम अपने दोस्त विपिन बघेल के साथ बैतूल आया था। दोनों बाइक से आठनेर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। अस्पताल पुलिस चौकी के प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया की आठनेर मार्ग पर भरका वाड़ी के पास एक ट्रक को ओवर टेक करते हुए बाइक सवारों की गाड़ी गन्ने से भरे ट्रेक्टर ट्राली से टकरा गई। इससे नारायण के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि उसका साथी विपिन घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। आठनेर के गायत्री नगर के वार्ड पार्षद डॉ माथनकर ने बताया की नारायण नाश्ते की दुकान पर काम करता था, वह दो भाइयों में छोटा था। युवक के पिता खेती करते है, जबकि मां मजदूरी करती हैं। युवक शुक्रवार दोस्त की मां को रेलवे स्टेशन छोडऩे के लिए गया हुआ था और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। मृतक का शनिवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।



