Betul Crime News Today: पुलिस कंट्रोल रूम के सामने और एसपी ऑफिस के पास शनि मंदिर में चोरी, देखिये वीडियो

Betul Crime News Today: Theft in Shani temple in front of police control room and near SP office, watch video.

Betul Crime News Today: शहर में चोर आउट ऑफ कंट्रोल हो चुके हैं। चोरों को पुलिस का जरा भी भय नहीं है। चोर बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस कंट्रोल रूम के सामने और एसपी कार्यालय के पास स्थित शनि मंदिर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर ने मंदिर की दानपेटी तोड़कर रूपयों पर हाथ साफ कर दिए है। पुलिस कंटोल रूम और एसपी ऑफिस होने के बाद भी चोरों को जरा भी भय नही है। लगातार चोरी की घटना से लोग परेशान है।  मंगलवार की शाम को अज्ञात चोर ने महिला के गले से मंगलसूत्र और सोने की चैन खींचकर भाग गया। यह मामला में  चोर का कोई पता भी नही लगा कि मंगलवार रात में शनि मंदिर में चोरी हो गई। इस मार्ग पर लोगो की 24 घंटे आवाजाही रहती है। इसके बाद भी चोरी हो गई। मंदिर से चंद कदम दूर SDOP का कार्यालय भी है।
घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
 शनि मंदिर में हुई  चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अज्ञात व्यक्ति दानपेटी तोड़कर रुपये चुराते हुए दिखाई दे रहा है। जब मंदिर समिति के लोग बुधवार सुबह मंदिर पहुँचे तो दानपेटी का ताला टूटा हुआ दिखाई दिया। चोरी की शिकायत थाने में दर्ज की है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है। चोर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को भी चुनौती दे रहे है। शनि मंदिर में यह दूसरी बार चोरी हुई है। 

Related Articles

Back to top button