Padak News Today: बैतूल के कृषक के बेटे को मिलेगा वीरता पदक, 49 लाख के इनामी नक्सली को किया था ढेर
Padak News Today: Betul's farmer's son will get gallantry medal, Naxalite carrying a reward of Rs 49 lakh was killed
Padak News Today: बैतूल जिले के आठनेर तहसील क्षेत्र छोटे से ग्राम टेमनी के किसान नत्थू कापसे के पुत्र एसआई मनोज कापसे ने आठनेर क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है। केंद्रीय गृहमंत्रालय से जारी 277 वीरता पुरस्कार में मनोज को इस सम्मान से नवाजा जाएगा। मनोज ग्राम टेमनी में पढ़े है। मनोज को पुलिस सेवा में भर्ती होने का जूनून था। पिता नत्थू कापसे पेशे से कृषक है। खेती की आय से मनोज कुमार कपासे को इस लायक़ बनाया और गांव का नाम रौशन करने के साथ- साथ माता-पिता का भी सम्मान बढ़ाया है।। बालाघाट में अति नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस की सेवा देना खतरे से कम नहीं होती है।
पुलिस की देश भक्ति जन सेवा का जज्बा लेकर मनोज ने साथी पुलिस कर्मियों की मदद से 30 नवम्बर 22 की रात 49 लाख के इनामी नक्सलियों को ढेर करने में सफलता प्राप्त की थी। मनोज कुमार कपासे को जल्द ही वीरता पदक सम्मान से नवाजा जाएगा। टेमनी के मुकेश कापसे बताते हैं कि मनोज हमेशा देशसेवा में यक़ीन रखते थे। बचपन देश प्रेम के लिए स्कूलों में नाटक करने का बहुत शौक था जो उनके आज पुलिस भर्ती में अपनी सेवा दे रहे है। मनोज कापसे की वीरता पुरस्कार में नाम चयनित होने पर पुरस्कार ज्ञानदेव गावड़े, नामदेव गांवडे, संतोष कापसे, निखिल सोनी, धर्मेंद्र पाटनकर पिंटु गावड़े सहित अन्य शुभचिंतको ने उनकी वीरता पर शुभकामनाएं दी हैं।



