Pariksha Pe Charcha 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा, देखिए लाइव वीडियो
Pariksha Pe Charcha 2024: Prime Minister Narendra Modi's discussion with students on examination, watch live video
Pariksha Pe Charcha 2024: प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से कक्षा छठवीं से 12वीं के विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया जाएगा। यह कार्यक्रम दिनांक 29 जनवरी 2024 को प्रातः 11:00 बजे से नई दिल्ली से सीधा प्रसारित किया जाएगा। परीक्षा काल में विद्यार्थियों में बढ़ते तनाव को समाप्त किए जाने, परीक्षा से पहले परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहित करने की दृष्टि से देश में यह कार्यक्रम वर्ष 2018 से संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के सातवें संस्करण में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब दिया जाते हुए उनसे सीधा संवाद किया जाएगा। कक्षा छठवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को सम्मिलित किए जाने वाले इस कार्यक्रम को दिखाए जाने के लिए सभी शालाओं में निर्देश जारी किए गए हैं। शालाओं में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से यह कार्यक्रम दिखाया जाएगा। जिले के जनप्रतिनिधि गणों को भी निकटतम कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन प्रदान किए जाने का आग्रह किया गया है।
कार्यक्रम में जनमानस की भागीदारी के लिए यह भी प्रयास किया गया है कि कार्यक्रम का आयोजन ऐसे सार्वजनिक स्थान पर किया जाए जहां विद्यार्थियों, शिक्षकों अभिभावकों के साथ जन सामान्य को भी सम्मानपूर्वक आमंत्रित करते हुए इस कार्यक्रम को देखा जा सके। विद्यार्थीयो को पूर्व वर्ष के कार्यक्रमों एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों से बच्चों द्वारा प्रधानमंत्री से पूछे गए प्रश्नों एवं माननीय द्वारा दिए गए उत्तरों संबंधी वीडियो भी जारी किए गए हैं, जिन्हें कार्यक्रम से पहले बच्चों को दिखाया जाकर कार्यक्रम की भूमिका के बारे में अवगत कराया जाएगा।



