Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में भाजपा एक दर्ज सांसदों का काट सकती है टिकट, इन सांसदों से जनता है नाराज

Loksabha Election 2024: BJP can cut tickets of registered MPs in Lok Sabha elections, public is angry with these MPs

Loksabha Election 2024: भाजपा लोकसभा की तैयारी में जुट चुकी है। भाजपा की केंद्रीय समिति ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों के लिए गाइडलाइन बनाने में लगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार मप्र में भाजपा लगभग एक दर्जन सांसदों के टिकट काट सकती है। टिकट काटने का प्रमुख कारण यह बताया जा रहा है कि सांसदों का परफॉर्मेंस ठीक नही होने से जनता में नाराजगी और भाजपा को विधानसभा में परिणाम अच्छा नही मिलना है। भाजपा विधानसभा की तर्ज पर लोकसभा की टिकट तय करेगी। सबसे पहले कमजोर सीटों पर उम्मीदवार का नाम तय किया जाएगा। पार्टी ने अभी से अपना अंदरुनी सर्वे करना शुरू कर दिया है। किसी भी सांसद के प्रति जनता से पॉजिटिव मेसेज नही मिला तो टिकट कटना तय है।

राजनीतिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल, राजगढ़, छिन्दवाड़ा, ग्वालियर, खारगौन, सागर, रीवा, उज्जैन, मुरैना, भिंड, मंडला, बैतूल सीट पर उम्मीदवार बदल सकती है। इन सांसदों को भाजपा साइडलाइन कर सकती है। उल्लेखनीय है कि मप्र में विधानसभा की कुल 29 सीट है। इस बार भाजपा का छिंदवाड़ा सहित पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा। यहाँ की लोकसभा सीट से भाजपा हमेशा हारते आई है। 

Related Articles

Back to top button