Ram Mandir Pran Pratishtha: रामलला की भक्ति में डूबा समूचा जिला, दीपों से जगमग हो गए घर आँगन और मंदिर, जमकर हुई आतिशबाजी से रंगीन हुआ आसमान
Ram Mandir Pran Pratishtha: The entire district was immersed in the devotion of Ramlala, houses, courtyards and temples were illuminated with lamps, the sky was colored with huge fireworks.
Ram Mandir Pran Pratishtha: बैतूल अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समूचा जिला राममय हो गया है। जगह-जगह धार्मिक आयोजन हो रहे है। सोमवार दोपहर में जैसे ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरूआत हुई पूरा शहर राम के जयकारों से गूंज उठा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और खुशी जाहिर की। सोमवार दोपहर को अयोध्या में भगवान श्रीराम की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। अब रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो चुके है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे बैतूल जिला राममय हो चुका है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक भगवा रंग में रंग गए है। तोरण, झंडे, फ्लेक्स से पूरा शहर पट गया है। जगह-जगह मंदिरों में श्रीराम चरित मानस का पाठ, रामायण पाठ, प्राण प्रतिष्ठा और भंडारे आयोजन किया गया। आज भी जगह-जगह से शोभायात्रा और वाहन रैली निकाली गई। शहर के लल्ली चौक पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाईव प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाईव प्रसारण देखा और सभी ने भगवान राम के दर्शन भी किए। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हर कोई उत्साहित होने के साथ-साथ गौरान्वित भी महसूस कर रहे है। पिछले कुछ दिनों से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां चल रही थी। जैसे ही 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक पल आया है, वैसे ही लोग भगवान राम की भक्ति में लीन हो गए। जगह-जगह हुए भंडारे का आयोजन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मंदिरों में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। दोपहर से लेकर शाम तक भंडारे आयोजित हुए शहर के गंज और कोठीबाजार क्षेत्र के मंदिरों में हुए भंडारे के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करने के लिए पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर धार्मिक आयोजन की अपील की थी। लोगों ने प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद मंदिरों में धार्मिक आयोजन और भंडारे प्रसादी कार्यक्रम किए गए।
मंदिरों और घरों में उकेरी रांगोली

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर जगह-जगह रांगोली उकेरी और भगवान श्रीराम के आगमन पर उनका स्वागत किया गया। शहर में कई मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए, इस मौके पर महिलाओं ने आकर्षक रांगोली उकेरी। कई जगह भगवान श्रीराम की तस्वीर उकेरी। रांगोली से घर और मंदिर प्रांगण पूरी तरह से सजा दिए गए। मंदिर परिसर और घर आंगन में रांगोली देख दीपावली जैसा नजारा देखने को मिला।
जमकर हुई आतिशबाजी
जैसे ही राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरूआत हुई इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पटाखे फोड़कर आतिशबाजी की और खुशी जताई। शहर के बस स्टेण्ड, लल्ली चौक, टिकारी क्षेत्र, कोतवाली चौक, गंज क्षेत्र में जगह-जगह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आतिशबाजी की गई। जिस तरह से दीपावली के दिन लोग पटाखे फोड़ते है, ठीक उसी तरह आज भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
घर घर शाम मनाया दीपोत्सव
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर घर-घर दीप जलाने की अपील की है। सोमवार शाम को घर-घर दीप जलाएं गए। जगह-जगह मिट्टी के दीये की दुकानों लगी थी। यहां से मिट्टी के दीये की जमकर खरीदारी हुई है। जैसे ही शाम ढली घर-घर दीप जलाएं गए। घर आंगन दीपो से रोशन हो गए। मिट्टी के दीप जलाने के अलावा लोगों ने घर और मंदिर में लाईटिंग भी लगाई। यह लाईटिंग भी आकर्षक का केन्द्र बनी है।



