Ayodhya Special Train: अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए बैतूल से मिलेगी स्पेशल ट्रेन, जाने संपूर्ण जानकारी

Ayodhya Special Train: Special train will be available from Betul to visit Ramlala in Ayodhya, know complete information

Ayodhya Special Train: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सोमवार को हो गया है। रामलला के दर्शन के लिए अब स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। बैतूल जिले वासियों को भी सीधे अयोध्या जाने के लिए स्पेशल ट्रेन कि सुविधा मिल रही है। राम भक्त ट्रेन के माध्यम से अयोध्या पहुंच सकते है।
जानकारी के मुताबिक रेलवे अयोध्या पहुंचने के लिए स्पेशल ट्रेन चल रही है। बैतूल से 31जनवरी, 11 फरवरी और 28 फरवरी को स्पेशल ट्रेन चलेगी। इन तिथियों में ट्रेन आमला स्टेशन पर सुबह 11:36 बजे, बैतूल 11:55 बजे और घोड़ाडोंगरी रेल्वे स्टेशन पर दोपहर 12:55 बजे पहुँचेगी और अयोध्या के लिए रवाना होगी। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या से वापसी के लिए 2 फरवरी, 13 फरवरी और 1मार्च को ट्रेन मिलेगी। इस तरह से कुल तीन ट्रिप होंगे। अयोध्या से जाने वाली स्पेशल ट्रेन दर्शन नगर के रेलवे स्टेशन तक चलेगी। यहां से राम मंदिर की दूरी लगभग 5 किलोमीटर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button