Betul Collector Inspection: कलेक्टर ने पांडरीढाना, खेड़ीसावलीगढ़ में शासकीय प्राथमिक शाला का किया औचक निरीक्षण
Betul Collector Inspection: Collector conducted surprise inspection of government primary school in Pandaridhana, Khedisavaligarh
Betul Collector Inspection: बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने मंगलवार को खेड़ी सांवलीगढ़ स्थित शासकीय प्राथमिक शाला पांडरीढाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में कक्षा पहली और दूसरी के बच्चों से बातचीत की। शिक्षकों का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। कक्षा दूसरी की रोशनी से हिन्दी की वर्णमाला पूछी और अमन, निखिल पंवार से एबीसीडी की वर्णमाला पूछी और उसमें उन्होंने वेरी गुड रिमार्क दिया। स्कूल में दो शिक्षक, हेमलता खोबरे और श्री शंकरलाल पंवार उपस्थित थे। इसके बाद उन्होंने छात्रावास का निरीक्षण किया। व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
मध्यान्ह भोजन के स्थल को भी देखा।
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने खेड़ी सांवलीगढ़ ग्राम पंचायत का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सचिव से पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। इसके साथ ही आयुष्मान एवं प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। सचिव धनवंत सिंह रघुवंशी ने बताया बीपीएल के अंतर्गत 900 परिवार है तथा आयुष्मान सदस्य 3300 है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम में 125 आवास बनाए गए है। अभी वर्तमान में शापिंग काम्पलेक्स एवं गांधी स्टेडियम का कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यों में ध्यान रखे कि कार्य समय सीमा में हो एवं मटेरियल की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।



