Ram Mandir Pran Pratistha: मेरी चौखट पर चलकर आज चारो धाम आए है, बजाओं ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए है…
Ram Mandir Pran Pratistha: Today he has come to all four places by walking on my doorstep, playing drums to welcome Ram, he has come to my house...
Ram Mandir Pran Pratistha: मेरी चौखट पर चलकर आज चारो धाम आए है। बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए है… की रामधुन के साथ सभी वार्डों में प्रभात फेरियां निकाली जा रही है। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बैतूल जिले में प्रतिदिन भगवान राम पर केन्द्रित सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर के सभी वार्डों में रामधुन पर भजन गाते हुए प्रभात फेरी निकाली गई।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने जिले में 16 से 21 जनवरी तक भगवान राम से जुड़े हुए भजन, लोकगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिदिन कार्यक्रम किए जाने के निर्देश दिए है। 16 जनवरी से प्रारंभ इस कड़ी में मंदिरों की साफ-सफाई, धुलाई एवं रंग और फूल मालाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। शहर के प्रमुख श्री राम मंदिरों के साथ प्रमुख मार्गों पर स्थित अन्य मंदिरों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। 22 जनवरी से 26 जनवरी तक सभी शासकीय भवनों पर रंगाई, पुताई और रोशनी किए जाने के निर्देश दिए गए है।



