Betul Crime News Today: मेडिकल में काम करने वाले युवक की साइकिल चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, देखिये वीडियो

Betul Crime News Today: Bicycle stolen from a medical youth, incident captured in CCTV camera, watch video

Betul Crime News Today: शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। चोर घरों में चोरी की घटना को अंजाम देने के साथ-साथ अब वहानों को भी निशाना बना रहे हैं। एक मेडिकल में काम करने वाले युवक की साइकिल अज्ञात युवक ने चोरी कर ली है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक हमलापुर निवासी राधेश्याम यादव सदर स्थित इंडियन मेडिकल स्टोर में काम करता है। युवक ने अपनी साइकिल दुकान के बाजू में खड़ी की थी। अज्ञात युवक ने 6 जनवरी की शाम को साइकिल चोरी कर ली है।

चोरी की वारदात मेडिकल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक पहले साइकिल की रेकी करता है। इसके बाद मौका देखकर वह साइकिल लेकर चला जाता है। चोरी की शिकायत राधेश्याम यादव ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश करने में जुट गई है। इस चोरी की घटना में युवक को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। 

 

Related Articles

Back to top button