National Taekwondo Competition: 67वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 17 वर्ष आयु वर्ग में पदक तालिका में हरियाणा प्रथम स्थान, गुजरात द्वितीय एवं मध्यप्रदेश तृतीय स्थान पर

National Taekwondo Competition: Haryana stood first, Gujarat second and Madhya Pradesh third in the medal table in the 67th National Taekwondo Competition in the 17 years age group.

National Taekwondo competition: बैतूल, 4 जनवरी 2024 67वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पांचवें दिन गुरूवार को 19 आयु वर्ग के विभिन्न वजन समूहों के मध्य प्रतियोगिता हुई। 17 वर्ष आयु वर्ग अंतर्गत 13 विभिन्न वजन समूह के लिए प्रतियोगिता पूर्ण हुई। समापन के एक दिन पूर्व तक 14 और 17 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 19 आयु वर्ग के मैच लगातार संचालित है जिनके गुरुवार सायं तक पूर्ण कर लिए गए। 17 वर्ष आयु वर्ग में पदक तालिका में हरियाणा प्रथम स्थान, गुजरात द्वितीय एवं मध्यप्रदेश के द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।
इसी तरह 17 वर्ष आयु वर्ग में हरियाणा राज्य के खिलाडिय़ों द्वारा 6 गोल्ड, 2 सिल्वर एवं 03 ब्रोंज कुल 11 पदक, गुजरात राज्य के खिलाडिय़ों द्वारा 03 गोल्ड, 04 सिल्वर एवं 05 ब्रोंज कुल 12 पदक तथा मध्य प्रदेश के खिलाडिय़ों द्वारा 03 गोल्ड, 03 सिल्वर, 05 ब्रोंज ब्रांच कल 11 पदक प्राप्त किए गए। अब तक संपन्न 14 एवं 17 आयु वर्ग बच्चों की विभिन्न वजन समूहों की प्रतियोगिता में सम्मिलित रूप से हरियाणा 8 गोल्ड, 5 सिल्वर एवं 6 ब्रोंज कुल 19, द्वितीय स्थान महाराष्ट्र 8 गोल्ड, 4 सिल्वर 5 ब्रोंज कुल 17 मेडल तथा मध्य प्रदेश तृतीय स्थान 6 गोल्ड, 5 सिल्वर, 8 ब्रोंज इस प्रकार 19 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में अग्रणी हैं। प्रतियोगिता में भाग ले रहे 36 दलों में से पदक तालिका में अब तक 27 दलों का समावेश प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा का प्रमाण है।
गुरुवार को संपन्न प्रतियोगिता में नर्मदा पुरम संभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती भावना दुबे द्वारा मैच के अवलोकन, खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन एवं पदक वितरण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। आयोजन की व्यवस्थाओं के संबंध में उनके द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। उल्लेखनीय है कि 5 जनवरी दिन शुक्रवार को अपराह्न 12.30 बजे प्रतियोगिता का समापन होना है। जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा खेल प्रेमियों, नागरिक गणों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में पहुंचकर खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन किए जाने का अनुरोध किया है।

National Taekwondo Competition

Related Articles

Back to top button