Road Accident News: असम में बस और ट्रक की भिड़ंत में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, 25 लोग गंभीर रूप से घायल
Road Accident News: 12 people died tragically in collision between bus and truck in Assam, 25 people seriously injured
Road Accident News: मध्य प्रदेश की तरह ही असम के गोलाघाट में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में 25 लोग घायल है घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह लगभग 5:00 बजे असम के गोलाघाट बालीजन क्षेत्र में बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 25 लोग घायल है घायलों कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि बस अठखेलिया से बोगीबील पिकनिक मनाने के लिए जा रहे थे। रास्ते में सुबह के समय हादसा हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही गोलाघाट के एसपी सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटनास्थल का जायज लिया। घायलों को अस्पताल भर्ती कर सड़क से क्रेन की सहायता से बस और डंपर को हटाया गया है।



