Indian Train News: कोहरे ने कम की ट्रेनों की रफ्तार, जीटी और अंडमान एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें घंटों लेट
Indian Train News: Fog reduced the speed of trains, many trains including GT and Andaman Express got delayed by hours.
Indian Train News: बैतूल। उत्तर भारत में पड़ रहे कोहरे के सीधा असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। कोहरे की वजह से कोई घटना घटित ना हो जाए, इसके लिए रेलवे को भी ट्रेनों की रफ्तार कम करना मजबूरी बन चुकी है। हालात यह हैं कि दिल्ली, गोरखपुर की तरफ से आने वाली सभी ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण भारत के चेन्नई , हैदराबाद की ओर से आने वाली ट्रेनों में तो ज्यादा फर्क नहीं है किंतु उत्तर भारत की तरफ से आने वाली सभी ट्रेनें देरी (Railway traffic affected by fog) से चल रही हैं। इनमें गोरखपुर, सिकंदराबाद 12589 करीब 19 घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह नई दिल्ली से चेन्नई जाने वाली 12616 जीटी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लगभग 12 घण्टे लेट चल रही है। 12410 निजामुद्दीन, रायगढ़ 13 घंटे, कटरा, 16032 चेन्नई अंडमान 7 घंटे, दानापुर , 12296 बेंगलोर 4 घंटे, 12722 निजामुद्दीन हैदराबाद दक्षिण एक्सप्रेस 5 घंटे, 12670 छपरा, चेन्नई 2 घंटे, 20813 पुरी-जोधपुर 2 घण्टे, रायगढ़, निजामुद्दीन, 2 घंटे, सिवनी , 14623 फिरोजपुर पाताल कोट 2 घंटे लेट चल रही है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रेलवे और रेल यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा को दृष्टिगत रखते ट्रेनों के रफ्तार में परिवर्तन किया जा रहा है। स्थिति सामान्य होने पर ट्रेनों का संचालन पूर्व की भांति किया जाएगा।

