Mp Weather Today: मप्र के 16 जिलों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना
Mp Weather Today: Ghana fog likely to prevail in 16 districts of Madhya Pradesh
Mp Weather Today: मप्र के कई जिलों में अब घना कोहरा छाने लगा है। कोहरे ने वाहनों और ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिए है कोहरे के कारण वाहन चालक हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर हो गए है। मौसम विभाग भोपाल ने रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, निवाड़ी, जिलों घना कोहरा और विदिशा, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकला, सतना, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़ जिलों में मध्य कोर जाने की संभावना है।
जिलो में मध्य कोहरा छाया रह सकता है।
कोहरे से ट्रेनें भी देरी से चल रही
कोहरे के कारण ट्रेनें भी देरी से चल रही है। दिल्ली से नागपुर की और जाने वाली कुछ ट्रेनें एक घंटे से देरी से चल रही थी। अन्य ट्रेनों पर भी असर देखने को मिल मिल रहा है। यात्री भी परेशान हो रहे है।



