Betul Christmas Day: प्रभू यीशु के स्वागत के लिए सजे गिरजाघर, खरीदारी करने बाजार में रही चहल-पहल

Betul Christmas Day: Churches decorated to welcome Lord Jesus, market bustling with activity

Betul Christmas Day: बैतूल प्रभू यीशु के स्वागत के लिए गिरजाघर सज गए हैं। सोमवार को पूरे जिले भर में क्रिसमस का पर्व पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। क्रिसमस पर्व को लेकर गिरजाघरों में रौनक बढ़ गई है। कैरोल गीत की धूम मची है। युवा सहित बच्चों में क्रिसमस को लेकर खासा उत्साह है। क्रिसमस पर्व को लेकर कोठीबाजार ईएलसी चर्च, सदर डॉन बास्को चर्च को आकर्षक विद्युत साज सज्जा से सजाया गया है। शाम ढहलते ही गिरजाघर तरह-तरह की रंगबिरंगी लाइटों से चमक बिखरने में लगे हैं। बाजार में भी क्रिसमस पर्व को लेकर खरीदारी करने को लेकर चहल पहल दिखाई दी।
 रविवार शाम 6 बजे ईएलसी चर्च में ज्योति की आराधना की जाएगी।  25 दिसंबर सोमवार को प्रात: 5.30 मिनट पर खीस्त जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर क्रिसमस की आराधना होगी। इस समय बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग चर्च में मौजूद रहेंगे। दोपहर एक बजे क्रिसमस भोज का आयोजन किया जाएगा।  अगले दिन 26 दिसंबर को क्रिसमस पर खेलकूद कार्यक्रम आयेाजित होंगे। इसे क्रिसमस खेलकूद समिति ईएलसी स्कूल बैतूल में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 29 दिसंबर को जलसा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं 30 दिसंबर को क्रिसमस मिलन समारोह और केरोल गायन होगा। 31 दिसंबर को क्रिसमस उपरांत प्रभू भोज आराधना और रात 9 बजे बीते वर्ष की बिताई और अगले दिन 1 जनवरी 2024 को नूतन वर्ष की आराधना होगी। 7 जनवरी तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। क्रिसमस को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी हो चुकी है। 
क्रिसमस पर बाजार में जमकर खरीददारी
क्रिसमस पर्व के एक दिन पहले रविवार को बाजार में चहल पहल देखने को मिली। गिफ्ट की दुकानों से गिफ्ट की जमकर खरीदारी हुई है। बाजार में सांता क्लाज की ड्रेस से लेकर सजावट और खान-पान के सामान खूब बिके। डेडी वियर, पेन, डायरी, प्रभू यीशु के चित्र, क्रिसमस ट्री आदि ग्राहकों को खूब पसंद आए। शहर के कोठीबाजार और गंज क्षेत्र बाजार में क्रिसमस पर दुकानें क्रिसमस को देखते हुए लगी थी। इन दुकानों से सजावट के सामान की भी जमकर खरीददारी हुई। बाजार में स्वादिष्ट केक, बिस्किट, चाकलेट की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली। इलेक्ट्रानिक दुकानों पर भी सजावटी सामान खरीदने के लिए लोग उमड़ पड़े। खासतौर पर बच्चों के लिए बाजार में तरह तरह के क्रिसमस पर खरीदारी करने के लिए विशेष सामग्री उपलब्ध रही। 

Related Articles

Back to top button