Mp Fog News: मप्र के 15 जिलों में घाना कोहरा छाया रहने की संभावना, बढेंगे ठंड के तेवर
Mp Fog News: There is a possibility of dense fog in 15 districts of Madhya Pradesh, cold temperatures will increase.

Mp Fog News: मप्र के कई जिलों में अब घना कोहरा छाने लगा है। कोहरे ने वाहनों और ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिए है कोहरे के कारण वाहन चालक हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर हो गए है। मौसम विभाग भोपाल ने शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी जिलो में में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। वही शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, दमोह, टीकमगढ़, रीवा सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी जिलो में मध्य कोहरा छाया रह सकता है।
कोहरे से ट्रेनें भी देरी से चल रही
कोहरे के कारण ट्रेनें भी देरी से चल रही है। दिल्ली से नागपुर की और जाने वाली कुछ ट्रेनें एक घंटे से देरी से चल रही थी। अन्य ट्रेनों पर भी असर देखने को मिल मिल रहा है। यात्री भी परेशान हो रहे है।



