Mp Weather News: समूचे मध्य प्रदेश में ठंड का कहर, बैतूल में सोमवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही
Mp Weather News: Cold havoc in entire Madhya Pradesh, Monday night was the coldest night of the season in Betul.
Mp Weather News Today: इन दोनों समूचे मध्य प्रदेश में ठंड का प्रचंड प्रहार देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम होने के कारण कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में ठंड के तेवर और बढ़ सकते हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात का बैतूल का न्यूनतम तापमान 8.8, भोपाल 10.5, दतिया 6.2 धार 11.7, गुना 9.0, ग्वालियर 7.2, नर्मदापुरम 12.4, इंदौर 12.2, खंडवा 9.4, खरगोन 9.0, पचमढ़ी 7.2, रायसेन 8.2, राजगढ़ 8.3, रतलाम 10.2, उज्जैन 11.8, छिंदवाड़ा 9.4, दमोह 8.5, जबलपुर 7.2, खरगोन 9.0, मंडला 7.02, नरसिंहपुर 11.2, नवेगांव 7.6 ,रीवा 6.5, सागर 8.0, सतना 8.4, सिवनी 9.4, सीधी 10.2, टीकमगढ़ 13.5, उमरिया 6.5, मलाजखंड 7.0 डिग्री तापमान दर्ज किया है।बैतूल में सीजन की सबसे ठंडी रात रही
उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ठंड के तेवर बढ़ गए है। दिन के समय चल रही सर्द हवाओं ने कपकपा दिया है। दिन के समय में भी जबरदस्त ठंड का असर देखने को मिल रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग दिन में भी गर्म कपड़े पहनने को मजबूर है। रात के समय अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। उत्तर से आ रही हवाओं के कारण बैतूल में भी ठंड बढ़ गई है। सोमवार की रात सीजन की सबसे ठंड रात रही। इस सीजन में पहली बार बैतूल में तापमान 8.8 डिग्री पर पहुंचा है। दिन में गुनगुनी धूप लोगों को भले ही सर्दी से कुछ समय के लिए राहत दे रही है, लेकिन सूरज ढलने के बाद उत्तर की ओर से आ रही सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। ठंड के कारण शाम ढलते ही बाजार में चहल-पहल कम हो जाती है। लोग ठंड के कारण घरों में दुबक रहे है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
ठंड को देखते हुए जलाया अलाव
ठंड के तेवर बढ़ते ही नगरपालिका ने जगह-जगह अलाव जला दिए है। जिला चिकित्सालय, बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन पर रात के समय सफर करने वाले लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए है। जिला अस्पताल में मरीज के साथ आए परिजन भी अलाव के सहारे रात गुजारने को मजबूर है। इधर फूटपाथ पर रहने वाले लोगों की ठंड से परेशानी बढ़ा दी है। फूटपाथ पर गुजर बसर करने वाले लोग भी अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए है। कई समाजसेवी अब गरीबों को कंबल वितरित लगने में लगे है, ताकि गरीब अपने आप को ठंड से बचा सके।
बाक्स
फसलों को भी होगा फायदा
गिरता तापमान फसलों के लिए भी फायदेमंद बना हुआ है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान अभी फसल के अनुकुल है। जितनी अधिक ठंड पड़ेगी उतना फसलों को फायदा होगा। कम तापमान में रबी फसल की अच्छी पैदावार होती है। ठंड के कारण जमीन में नमी बरकरार होने से किसानों को सिंचाई भी कम करनी पड़ेगी। उन किसानों को अधिक फायदा होगा, जिनके पास फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त जल स्त्रोत के साधन नहीं है। कृषि वैज्ञानिक बताते है कि वर्तमान में जिस तरह से ठंड पड़ रही है। यह गेहूं, चने सहित अन्य फसलों के लिए अच्छा अनुकुल मौसम बना हुआ है।



