Betul Crime News: शहर के हमलापुर क्षेत्र मे युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका
Betul Crime News: Sensation spread after the dead body of a youth was found in Hamlapur area of the city, fear of murder.
Betul Crime News19 December 2023: शहर के हमलापुर क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलती की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। गंज थाना प्रभारी देवकरण देहरिया ने बताया कि हमलापुर क्षेत्र में सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल पहुँचकर निरीक्षण किया है। मृतक युवक की पहचान हर्निया निवासी पंकज यदुवंशी उम्र 22 वर्ष के रूप में की गई है।
मृतक के सिर में एक स्थान पर चोट के निशान मिला है जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह चोट के निशान एक्सीडेंटल भी हो सकते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। युवक अपने गांव से कोई सामान खरीदने को लेकर बैतूल आने की संभावना जताई जा रही है। परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।



