Delhi Bjp News: एमपी में मंत्रिमंडल को लेकर दिल्ली में मंथन, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर हुई बैठक
Delhi BJP News: Brainstorming in Delhi regarding cabinet in MP, meeting held at BJP National President's residence
Delhi Bjp News: मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है। जल्दी ही एक-दो दिन के भीतर मंत्रिमंडल का गठन कर लिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर मंत्रिमंडल गठन को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा विधायक नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, संगठन मंत्री शिव प्रकाश प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा प्रमुख रूप से शामिल हुए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 20 दिसंबर तक मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। मंत्रिमंडल के गठन को लेकर भाजपा में माथापच्ची चल रही है। सूत्र बताते हैं कि सामाजिक स्तर को देखते हुए मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। इस बार मंत्रिमंडल में भी कई चौंकाने वाली बात सामने आ सकती है। ऐसे चेहरे शामिल हो सकते हैं जिनकी मंत्री बनने की कोई उम्मीद भी नहीं है।



