Vivah Shubh Muhurt 2024: एक महीने तक बंद रहेंगे मांगलिक कार्य, जाने 2024 के विवाह के शुभ मुहूर्त

Vivah Shubh Muhurt 2024: Auspicious works will remain closed for one month, know the auspicious time for marriage in 2024

Vivah Shubh Muhurt 2024: बैतूल धनु राशि में सूर्य के आते ही एक माह के लिए मांगलिक कार्यो पर विराम लग जाएगा। एक महीने तक शहनाई की गूंज सुनने को नहीं मिलेगी। 16 दिसम्बर को सूर्य धनु राशि में आ जाएगा। इस कारण से एक माह तक मांगलिक कार्य नहीं होंगे। जब सूर्य मकर संक्रांति पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में आएंगे तो फिर से विवाह समारोह की शुरूआत हो जाएगी। अभी विवाह समारोह के लिए लोगों को एक महीने का इंतजार करना होगा। देवउठनी ग्यारस तुलसी विवाह से मांगलिक कार्यो की शुरूआत हो गई थी।
शुक्रवार तक विवाह के लिए शुभ मुहूर्त था। ज्योतिषों के मुताबिक 16 दिसम्बर से सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण विवाह समारोह नहीं हो पाएंगे। 15 जनवरी तक विवाह समारोह नहीं होंगे, इसके बाद से फिर से शहनाई बजने लगेगी।तुलसी विवाह से लेकर अब तक कई विवाह समारोह संपन्न हो गए है। जिनके विवाह पहले से ही तय हो गए थे, उन्होंने बिना किसी देरी के विवाह समारोह पर ब्रेक लगने के पहले ही विवाह कर लिया। अब लोगों को एक माह बाद विवाह करने का मौका मिलेगा। एक माह के लिए विवाह समारोह के लिए विराम लगा है, लेकिन आने वाली तिथि के लिए लोगों ने अभी से बुकिंग शुरू कर दी है। 15 जनवरी के बाद होने वाले विवाह के लिए लोगों ने मैरिज लॉन, डीजे, बैण्ड बाजे, घोड़ाघाड़ी सहित अन्य की बुकिंग कर ली है। कुछ लोगों ने अभी से एडवांस पैसे देकर रखे है, ताकि समय पर बुकिंग के लिए परेशान नहीं होना पड़े। 2024 में भी विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त बने हुए है। ज्योतिषों के मुताबिक जनवरी 2024 में विवाह के लिए जनवरी माह में 16, 17, 20 से लेकर 22, 27 और 31 तारीख का शुभ मुहूर्त बना हुआ है। इसी तरह फरवरी में 1, 8, 12 से लेकर 14, 17, 19, 23 और 27 से 29 के शुभ मुहूर्त बने हुए है। इसी तरह मार्च में विवाह के लिए 1, 7, 11, 12 तिथि में शुभ मुहूर्त बना है। 2024 में 15 जुलाई तक विवाह समारोह आयोजित होंगे। 

Related Articles

Back to top button