Betul Train Accident: युवक इयर फोन पर बात करते हुए पार कर रहा था रेलवे ट्रेक, युवक के ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी ट्रेन

Betul Train Accident: A young man was crossing the railway track while talking on earphones, a goods train passed over the young man.

फ़ाइल फ़ोटो

Betul Train Accident: सारणी पाथाखेड़ा निवासी युवक को रेलवे ट्रैक पार करते समय इयर फोन पर बात करना उस समय भारी पड़ गया। जब पीछे से आ रही मालगाड़ी अंबेडकर नगर निवासी 22 वर्षीय देवेंद्र के ऊपर से आगे बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया देवेंद्र काली मंदिर शोभापुर का रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी बीच मालगाड़ी आ गई।

मालगाड़ी से टकराते ही देवेंद्र पटरी पर गिर गया। जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोट है। अच्छी बात यह है कि घायल देवेंद्र ने सुझबुझ का परिचय देते हुए दोनों पटरियों के लेट गया और मालगाड़ी के एक के बाद एक 52 डिब्बे देवेंद्र के ऊपर से निकल गए। यह दृश्य जिसने भी देखा सब भगवान का शुक्रियदा करते रहे। मालगाड़ी की चपेट में आने से घायल हुए देवेंद्र को डब्ल्यूसीएल की एंबुलेंस से पाथाखेड़ा अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button