Betul Today News: भीतरघात करने वाले मुलताई के भाजपा नेता की फ़ोन रिकॉर्डिंग गई CM शिवराज के पास !
Betul Today News: Phone recording of Multai's BJP leader who carried out the assassination went to CM Shivraj!
Betul Today News: चुनाव के बाद इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों में चर्चा यह है कि मुलताई में विधानसभा चुनाव की टिकट तय होने के बाद से ही भाजपा में बगावत सामने आने लगी थी। इसमे बड़े भाजपा नेता भी शामिल थे। हालांकि बड़े नेताओं ने प्रत्याशी का खुलकर विरोध तो नही किया लेकिन भितरघात करने की सभांवना बनी थी। भीतघात की जानकारी खुलकर उस समय सामने आई है।जब भाजपा नेता द्वारा फ़ोन करके अपने ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ होकर वोटरों को भ्रमित किया जा रहा था। चर्चा यह है कि भीतघात किये जाने की फ़ोन रिकार्डिंग सामने आ गई। इस फ़ोन रिकार्डिंग को सीधे मुख्यमंत्री को भेजा गया। तभी भोपाल से उक्त भाजपा नेता के पास फ़ोन आया और दो टूक शब्दों में समझाया गया इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं करेंगे। समझाईस के बाद भाजपा में भीतघात बंद हुआ। चर्चा यह भी है कि इस भाजपा नेता पर पार्टी बड़े एक्शन की तैयारी में थी लेकिन मुलताई से भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद एक्शन का मामला अभी ठंडे बस्ते में डाल दिया है।



