Changed School Timings: भोपाल में ठंड के कारण स्कूलों के समय में किया बदलाव, जाने बैतूल की जानकारी

Changed School Timings: Due to cold in Bhopal, school timings changed, know information about Betul

फ़ाइल फ़ोटो

Changed School Timings: बारिश के कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में ठंड के तेवर देखने को मिल रहे हैं। ठंड को देखते हुए भोपाल कलेक्टर ने नर्सरी से पांचवी तक की स्कूलों के समय में बदलाव किया है। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह आदेश जारी किया है कि बारिश के बाद बढ़ते तापमान के कारण नर्सरी से पांचवी तक कक्षाएं सुबह 9:00 बजे के बाद शुरू होगी। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.8 और अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री पर है। 

बैतूल में स्कूलों के समय में कोई बदलाव नहीं
बैतूल जिले में भोपाल से कम तापमान होने के बावजूद भी स्कूलों के समय में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दे कि बैतूल का न्यूनतम तापमान 13.8 और अधिकतम 19.8 डिग्री है। इसके बावजूद भी स्कूलों के समय में कोई बदलाव नहीं किया। प्रभारी डीपीसी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव करने के कोई आदेश अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं। बैतूल में ठिठुरते हुए बच्चों को स्कूल जाना पड़ेगा। 

Related Articles

Back to top button