Betul Chunari Yatra Today: बैतूल से खेड़ी ताप्ती तक निलय डागा के नेतृत्व निकलेगी चुनरी पदयात्रा

Betul Chunari Yatra Today: Chunari Padyatra will be held from Betul to Khedi Tapti under the leadership of Nilay Daga.

गत वर्ष की फ़ोटो

Betul Chunari Yatra Today: बैतूल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 27 नवम्बर सोमवार को सूर्य पुत्री जीवनदायिनी मां ताप्ती की चुनरी पदयात्रा बैतूल से खेड़ी ताप्ती घाट तक निकाली जाएगी। यहां मां ताप्ती को 111 मीटर की चुनरी चढ़ाई जाएगी। ताप्ती भक्त निलय डागा व उनकी धर्मपत्नी दीपाली डागा के नेतृत्व में यह चुनरी पदयात्रा निकाली जाएगी। चुनरी पदयात्रा के माध्यम से जिले के किसानों को प्राकृतिक आपदा से बचाने और जिले की खुशहाली की मन्नत मांगी जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली पदयात्रा में ताप्ती भक्त निलय डागा के साथ उनकी धर्मपत्नी दीपाली निलय डागा भी ताप्ती घाट तक हजारों श्रद्धालुओं के साथ पदयात्रा करती हैं। उनकी इसी आस्था और मनोबल को देखते हुए हजारों की संख्या में महिलाओं ने भी ताप्ती तक पदयात्रा करना शुरू कर दिया है।

पदयात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए श्री डागा ने बताया कि नर्मदा परिक्रमा यात्रा से प्रेरित होकर वे बैतूल जिले में लगातार सातवें वर्ष यात्रा कर रहे हैं। वे यह यात्रा जिले में खुशहाली के लिए कर रहे। उन्होंने कहा कि विगत 7 वर्षों से यात्रा किसी भी तरह के राजनीति उद्देश्य से नहीं बल्कि विशुद्घ धार्मिक भावना से निकाली जा रही है। यात्रा में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित किया जा रहा है। गांव-गांव में कार्ड बांटने के साथ ही एनाउंस भी कराया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से सपरिवार यात्रा में शामिल होने की अपील की। खेड़ी घाट में ताप्ती मैया को चुनरी चढ़ाने के बाद भंडारा प्रसादी का वितरण होगा। 
प्राचीन शिव मंदिर से शुरू होगी यात्रा 
चुनरी यात्रा कोठीबाजार लल्ली चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर से सुबह 7 बजे शुरू होगी। यहां से थाना चौक, टिकारी अखाड़ा चौक, कारगिल चौक, सदर, दनोरा, भडूस, महदगांव, डहरगांव, खेड़ी सांवलीगढ़ होते हुए दोपहर 2 बजे ताप्ती घाट पहुंचेगी।
दस हजार लोगों की भोजन प्रसादी
खेड़ी ताप्ती घाट पर 10 हजार लोगों की भोजन प्रसादी की व्यवस्था की जा रही है। पद यात्रा में तो हजारों की संख्या में श्रद्घालुओं के शामिल होने की संभावना है ही, साथ ही कार्तिक पूर्णिमा होने के कारण भी बड़ी संख्या में श्रद्घालु ताप्ती घाट पर पहुंचेंगे। श्री डागा ने बताया कि सभी श्रद्घालुओं को भोजन प्रसादी वितरित करवाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button