Betul Weather News Today: इन तीन दिनों में बैतूल में गरज- चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना
Betul Weather News Today: Chance of light rain with thunder and lightning in Betul in these three days.

Betul Weather News Today: बैतूल इस सीजन में अब पहली बार ठंड का असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आसमान में बादल छा गए है। अगले तीन दिन तक बादल छाए रहने और कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने के आसार बने है। बूंदाबांदी होने की स्थिति में तापमान में गिरावट आ सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को ही देखने को मिल गया। सुबह से ही आसमान में बादल उमड़ने घुमड़ने लग गए। बादलों के कारण धूप के तेवर कम हो गए थे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 26, 27 और 28 नवम्बर तक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। बैतूल जिले के कुछ क्षेत्रों में गलत चमक एवं तेज हवाओं के साथ कल की बारिश हो सकती है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। बारिश होने और मौसम खुलने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना अधिक बनी हुई है। बारिश होने की स्थिति में फसलों को फायदा भी होगा। हालांकि बादल छाने के कारण दलहनी फसलों में इल्लियों का प्रकोप बढ़ने की संभावना ज्यादा बनी रहती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक नया वेस्टर्न डिस्टबेंस एक्टिव हुआ है, जिसके कारण मौसम बदला हुआ है। नवम्बर बीतने में है, लेकिन ठंड का कुछ खास असर देखने को नहीं मिल रहा है, लेकिन अब मौसम में बदलाव के बाद ठंड बढ़ने के आसार है।




