Betul Today News: परीक्षा में फेल होने से नाराज छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाया, पुलिस जांच में जुटी
Betul Today News: Angered by failing in the exam, the student consumed poisonous substance, police engaged in investigation.

Betul Today News: बोर्ड परीक्षा में फेल होने से नाराज युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भैंसदेही निवासी 18 वर्षीय युवती कक्षा 10 वीं की छात्रा है। युवती बोर्ड परीक्षा में दो बार फेल हो गई। परीक्षा में फेल होने के बाद से ही युवती टेंशन में थी। शनिवार को युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडऩे पर परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया है।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया परिजनों से हुई चर्चा में यह बात सामने आई है कि युवती दो बार परीक्षा में फेल हो गई, जिसके कारण टेंशन में जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती और परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही और अधिक जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



