Betul PM Modi News: चुनाव में कांग्रेस हार मानकर घर बैठ गई, सर्वे रिपोर्ट में भाजपा इतिहास रचने जा रही है- प्रधानमंत्री मोदी
Betul PM Modi News: Congress accepted defeat in the elections and sat at home, BJP is going to create history in the survey report - Prime Minister Modi
Betul PM Modi News: बैतूल – मप्र के बैतुल जिले के ग्राम साकादेही में आयोजित चुनावी सभा संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सुबह 11 बजे सभा करना लोहे के चने चबाने जैसा है। इतनी बड़ी संख्या में सुबह पहुँचे है। आज बैतूल वालो ने कमाल कर दिया है। यह मेरे लिए यादगार दृश्य है। मैं एमपी के कोने-कोने पहुंचा हूं हर जगह बीजेपी को लेकर लोगों में उपचार है। लोगों का उत्साह बता रहा है कि फिर एक बार मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार आएगी। 17 नवंबर को लोग इतिहास रचने के लिए घर से निकलेंगे। मोदी ने कहा कि यह चुनाव मध्य प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने का है। आज हमें पूरे मध्य प्रदेश से रिपोर्ट मिल रही है कि कांग्रेस में इस चुनाव में हार मानकर अपने किस्मत के भरोसे छोड़ दिया है। कांग्रेस के पुराने लोग इस चुनाव में नजर ही नहीं आ रहे हैं। कुछ कांग्रेसी हर तक कर घर बैठ गए हैं उनका घर से बाहर निकलने का मन ही नहीं करता है। मोदी के गारंटी के सामने कांग्रेस के झूठे वादे 1 एक पल भी नहीं टिक सकते है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां चुनाव कांग्रेस के लूट और भ्रष्टाचार के पंजे को मध्य प्रदेश की तिजोरी को फिर कभी हाथ ना लगा देने का है। कांग्रेस का पंजा छिन्न जानता है लूटने जानता है। जहां-जहां कांग्रेस आई वहां तबाही लाई है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं कांग्रेस के नेताओं की दावों की पोल खुलती जा रही है। मोदी की गारंटी का मतलब काम पूरा होने की गारंटी है। कांग्रेस वाले चिल्ला रहे थे कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 नहीं हटेगा। कांग्रेस यह भी कहती थी कि तीन तलाक पर कानून नहीं बन सकता, कांग्रेसी राम मंदिर की तारीख पूछती थी। इन कांग्रेसियों को पता नहीं है कि मोदी किस मिट्टी का बना है। यह हर काम पूरे करता है। मोदी नर्मदा का पानी पीकर बड़ा हुआ है। मोदी डंके की चोट पर काम पूरा करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों के साथ झूठ बोलकर वोट बटोरे है। कांग्रेस जो वायदा करती है वह कभी पूरा नहीं करती है। पिछले चुनाव में कांग्रेस में कर्ज माफी का वादा किया था डेढ़ वर्ष में भी कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं किया है। दूसरी तरफ भाजपा सरकार है जो वादा करती है वह पूरा करती है। भाजपा ने आदिवासियों के हित में काम किया है। आदिवासी गरीब परिवार में जन्मे आदिवासी महिला द्रोपति मुर्मू आज राष्ट्रपति बनी है। कल पूरा देश बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाएगा। गरीब कल्याण योजना के लिए भाजपा सबसे आगे होकर काम करती है। हमने गरीबों के लिए मुक्त राशन की योजना की शुरुआत की है। कोरोना के समय सर पर मौत मंडरा रही थी। लोग परेशान थे इस बीच गरीबों को मुक्त राशन दिया है। मोदी ने कहा कि मप्र भाजपा ने शानदार घोषणा पत्र जारी किया है। तेंदू पत्ता खरीदी, किसानों को उपज की MSP देना है। कांग्रेस केवल 6 या 7 वन उपज पर MSP देती थी। भाजपा 90 वन उपज पर MSP दे रही है। पूरी दुनिया मे मोटा अनाज पहुँचना है। मैं अमेरिका गया था वहाँ भी वहाँ वाईट हाउस में भी मोटे अनाज का भोजन परोसा गया।




