Betul PM Modi News: प्रधानमंत्री मोदी 14 नवम्बर बैतूल में सभा, एक लाख से अधिक कार्यकर्ता आएंगे, तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Betul PM Modi News: Prime Minister Modi to hold meeting in Betul on 14 November, more than one lakh workers will come, tight security arrangements
Betul PM Modi News: प्रधानमंत्री की चुनावी सभा 14 नवम्बर को बैतूल मुख्यालय से 7 से 8 किमी दूर ग्राम साकादेही में आयोजित होगी। चुनावी सभा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। चुनावी सभा( Assembly Election 2023 ) में एक लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक PM मोदी की चुनावी सभा लगभग 11 बजे आयोजित होगी। सभा में बैतूल जिले के पांचों विधानसभा के प्रत्याशी के अलावा पांढुरना जिले के प्रत्यशी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मागेंगे और भाजपा के पक्ष में माहौल माहौल बनायेगे। सोमवार को एडीजी सहित पुलिस अधिकारियों ने सभा स्थल का निरीक्षण किया है।
जानकारी के मुताबिक सुरक्षा में लगभग 3 हजार पुलिस, होमगार्ड सैनिक मौजूद रहेंगे। वैसे तो सुरक्षा की जिम्मेवारी SPG की रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था इतनी तगड़ी की गई है कि परिदा भी पर नही मार सकता है। PM की सुरक्षा अलग अलग घेरे में रहेगी। सोमवार को हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर उतारकर ट्रायल लिया गया है। कार्यक्रम स्थल का भाजपा पदाधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्था देखी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला ने बताया कि पीएम के चुनावी सभा में एक लाख से अधिक लोग पहुचेंगे।



