Gold- Silver Price Today: आज सोना-चांदी के दाम कम होने से ग्राहकों की मिली राहत, जाने 24 कैरेट सोने के दाम
Gold- Silver Price Today: Customers got relief due to reduction in gold and silver prices today, know the price of 24 carat gold.

Gold- Silver Price Today: आज मंगलवार को सोना- चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की है। ( Gold- Silver) त्योहारी सीजन में सोना- चांदी की खरीददारी बढ़ी है लेकिन लोगों को सोने- चांदी के भाव से राहत नहीं मिल रही है। सराफा बाजार में सोने- चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार 7 नवम्बर 2023 को सोने के दाम 60,000 प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी के दाम 71000 प्रति किलो से अधिक रहे। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार को 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने के दाम 60772 रुपये प्रति 10 ग्राम और 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 71286 रुपए प्रति किलो रही। आज मंगलवार 7 नवम्बर 2023 को सोने चांदी के दाम में गिरावट आई है। जानकारी के अनुसार 22 कैरेट सोने के दाम 55667 और 18 कैरेट वाले सोने के दाम 45579 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए है। 14 कैरेट वाले सोने के दाम 35552 रहे।

