Betul Nilay Daga News: युवाओं के संग, विकास के रंग ,कांग्रेस का हाथ युवाओं के साथ- निलय विनोद डागा
Betul Nilay Daga News: With the youth, colors of development, Congress's hand with the youth - Nilay Vinod Daga
Betul Nilay Daga News: बैतूल कांग्रेस चुंनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बैतूल विधान सभा मे कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने गुरुवार चंद्रशेखर वार्ड में डोर टू डोर जनसम्पर्क किया। जहां नागरिकों ने श्री डागा का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। क्या बुजुर्ग , क्या पुरुष और क्या महिलाएं सभी मे जबरदस्त उत्साह की लहर नजर आ रही थी। कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने हाथ जोड़ , आवर बुजुर्गों के चरण छूकर उनसे विजयी आशीर्वाद मांगा। जनसम्पर्क के दौरान युवा वर्ग खासा उत्साहित नजर आया। इसके पीछे वजह यह सामने आई कि युवा वर्ग के विकास को लेकर विधायक निलय डागा ने हमेशा खासी दिलचस्पी दिखाई है। कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने कहा है कि, कांग्रेस युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित है। प्रदेश में भाजपा सरकार की नाकामी के चलते आज 2 करोड़ से अधिक युवा है, जिनमें से लाखों युवा रोजगार के लिए योग्य है लेकिन प्रदेश में रोजगार के पर्याप्त अवसरों की कमी के कारण बेरोजगारी का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनको उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने, सक्षम बनाने एवं युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने के साथ-साथ युवाओं का विश्वास जागृत करने के लिए कांग्रेस सरकार रोजगार को अधिकार के रूप में दिलाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाएगी।जिसका फायदा हमारी विधान सभा के युवा भी उठा सकेंगे।
युवाओं के लिए समग्र युवा रोजगार नीति बनाई जाएगी। इस पोर्टल के माध्यम से रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को एक ही पोर्टल पर रिक्त पदों की जानकारी, आवेदन करने एवं आवेदन पत्र डाउनलोड करने की सुविधा रहेगी। इस पोर्टल में सरकारी, अर्द्धसरकारी, निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर, स्वरोजगार तथा कौशल उन्नयन के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए समग्र रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उनको उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार की सूचना प्राप्त होने लगेगी। यह सुविधा निःशुल्क और पारदर्शी रहेगी। इसके लिए प्रदेश के रोजगार कार्यालयों को सक्षम बनाया जाएगा मेरी विधान सभा के युवा चिंता ना करें क्योंकि युवाओं के भविष्य की चिंता अब हमारी जिम्मेदारी है।
युवाओं के भविष्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो इसके लिए रोजगार ब्यूरो बनाया जाएगा जो इसका पर्यवेक्षण एवं समीक्षा करेगा ।जनसम्पर्क के दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वार्ड वासी उपस्तिथ थे।
शुक्रवार को 15 ग्रामो में पहुंचकर करेंगे जन सम्पर्क
बैतूल विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी निलय विनोद डागा का तूफानी दौरा आज से ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू होगा । सुबह 11 बजे इंद्रा वार्ड में माता खेड़ा पति के दर्शन, पूजन अर्चन के पश्चात वे वार्ड के नागरिकों के बीच पहुंचकर जनता का आशीर्वाद ग्रहण करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 2,30 बजे खेड़ला, 2,45,बजे राठीपुर,3 बजे कुम्हार टेक 3,30 बजे खण्डारा,4 बजे काजी जामठी, 4,25 बजे बरसाली,4,30 बजे लाखापुर, 5 बजे मोरडोंगरी,5,25 बजे ठानी,6 बजे कन्हड़ गाँव, 6,30 बजे मोवाद, 6,45 बजे निमझिरी, 7 बजे बोडना ,8 बजे नाहिया तथा 9 बजे मिलानपुर में ग्रामीणों से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।



