Betul Nilay Daga News: मरामझिरी, भारत भारती, कुम्हारटेक के तीन दर्जन ग्रामीणों का कांग्रेस पर भरोसा

Betul Nilay Daga News: Three dozen villagers of Maramjhiri, Bharat Bharti, Kumhartek trust Congress

Betul Nilay Daga News: बैतूल विधायक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा के विजन और विकास रूपी विचारधारा से प्रभावित होकर आम जनों में कांग्रेस के प्रति समर्पण की भावना नजर आ रही है। मंगलवार बैतूल विधान सभा के ग्राम भारत भारती और मरामझिरी के रहने वाले लगभग तीन दर्जन ग्रामीणों ने विधायक कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, इस दौरान श्री डागा ने ग्रामीणों को कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद ग्रामीणों से ग्राम में होने वाली सुविधाओं पर लंबी चर्चा की।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में। वालों में मरामझिरी से राकेश धुर्वे, हिमांशु हुरमाड़े, रवि धुर्वे, राहील सेन, सागर धुर्वे, मोती धुर्वे, आलोक काकोडिय़ा, बलराम कुंभरे, करतार वरकड़े, राहुल इवने एवं शिवम काकोडिय़ा शामिल है, इसी तरह ग्राम भारत भारती से भूरा विश्वकर्मा, गजानंद चौधरी, रोशन चौकिकर, विजय पंवार, जुगलकिशोर, आकाश पंवार, सुभम पंवार एवं धर्मेन्द्र राजपूत शामिल है। ग्राम टिगरिया से अभय पंवार, रोहित पंवार, रितेश मर्सकोले तथा ग्राम जामठी से राहुल आसरेकर प्रमुख है। इसी तरह ग्राम कुम्हारटेक से भरत सूर्यवंशी, सोनू सहाने, मोहित यादव, हेमराज यादव, कैलाश कास्दे, सुनिल कास्दे, लक्ष्मण बाबा, निखलेश बारस्कर, पवन यादव, संजय यादव, नितेश यादव एवं अभिनय यादव ने कांग्रेस पार्टी पर अपना भरोसा जताया।

कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा आज संजय कालोनीऔर सुयोग कालोनी में, लेंगे मतदाताओं का आशीर्वाद

बैतूल विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा आज दो वार्डों। में पहुंचकर जनसम्पर्क करेंगे ब्लाक कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया, कार्यवाहक ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राजपूत ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी  निलय विनोद डागा आज  सुबह 11 बजे एल आई सी के पीछे संजय कालोनी में पूजन अर्चन के पश्चात जनसम्पर्क प्रारंभ कर वार्ड वासियों से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके पश्चात शाम 4 बजे वे विकास नगर स्तिथ हनुमान मंदिर से सुयोग कालोनी में वार्ड वासियों से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

Related Articles

Back to top button