Betul Nilay Daga News: कुंदन और शिवपाल कांग्रेस में शामिल, निलय डागा ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर किया स्वागत

Betul Nilay Daga News: Kundan and Shivpal join Congress, Nilay Daga welcomes Congress with gamchha

Betul Nilay Daga News: बैतूल विधायक एवं बैतूल विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा का जादू लोगों के सर चढक़र बोल रहा है। लगातार आम लोग कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

रविवार ग्राम खण्डारा निवासी कुंदन यादव एवं शिवपाल यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की श्री डागा ने दोनों कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका कांग्रेस मे स्वागत कर उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की, यादव बंधुओं का कहना था कि, हमारे विधायक निलय डागा विकास के प्रति गम्भीर तो हैं ही।  उन्होंने हमेशा अपनी विधान सभा के  प्रत्येक नागरिक को अपने परिवार काव्यक्ति ही समझकर उसकी मदद की है। हमारा सौभाग्य है कि, हमे हमारे विधायक निलय डागा के माध्यम से कांग्रेस से जुडऩे का मौका मिला है।

सोमवार को राजेन्द्र वार्ड, चुन्नीढाना, सिंधी कालोनी में जनसंपर्क करेंगे निलय विनोद डागा

 कांग्रेस कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अपने चुनाव प्रचार के तीसरे दिन सोमवार बैतूल विधायक एवं बैतूल विधायक निलय विनोद डागा गंज क्षेत्र के राजेन्द्र वार्ड में जन सम्पर्क करेंगे। सुबह 10 बजे पूजा अर्चना के पश्चात वे दोपहर 2 बजे तक वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में आम जन का आशीर्वाद ग्रहण करेंगे। इसके पश्चात शाम 4बजे से बजे तक सिंधी कालोनी, चुन्नीढाने मे जनसम्पर्क करेंगे।

Related Articles

Back to top button