Betul Traffic Diversion: बैतूल में रावण दहन कार्यक्रम को लेकर बंद रहेंगे यहां प्रमुख मार्ग, इन मार्गो से निकलेंगे वाहन
Betul Traffic Diversion: Major roads will remain closed due to Ravana Dahan program in Betul, vehicles will pass through these routes.
Betul Traffic Diversion: लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में मंगलवार को दशहरे के मौके पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने कुछ मार्ग पर आवाजाही प्रतिबंध की है। परेशानियों से बचने के लिए यातायात रूट को अवश्य देखें। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कालेज चौक आमला एवं हमलापुर कालापाठा की ओर से आने वाले वाहन कॉलेज चौक से कंट्रोल रूम चौक क्षेत्र होते हुए जिला अस्पताल नेहरू पार्क चौक चौपाटी एवं गेंदा चौक जाना चाहते है। वे कालेज चौक परिवर्तित मार्ग जेएच कालेज मार्ग से गंज क्षेत्र होते हुए जाएंगे।
ताहा फ्लेक्स गुप्ता मॉल की ओर से पुलिस कंट्रोल रूम चौक होते हुए कोठी बाजार कॉलेज चौक शिवाजी चौक जाने वाले वाहन चालक परिवर्तित मार्ग ताहा फ्लेक्स से दाहिने पुलिस अधीक्षक निवास के पास वाली सडक़ होते हुए कॉलेज चौक होते हुए अपने गंतव्य स्थान पहुंच सकेंगे।
न्यू कलेक्ट्रेट ऐसे वाहन चालक जो लल्ली चौक होते हुए न्यू कलेक्ट्रेट से शिवाजी चौक कंट्रोल रूम चौक की तरफ या शिवाजी चौक से नेहरू पार्क चौक होते हुए कारगिल चौक होते हुए शहर से बाहर जाना चाहते वे वाहन चालक न्यू कलेक्ट्रेट से जिला न्यायालय होते हुए बस स्टैंड मुल्ला पेट्रोल पंप जिला अस्पताल होते हुए जा सकेंगे।
नेहरू पार्क चौक ऐसे वाहन चालक जो नेहरू पार्क चौक से कंट्रोल रूम चौक शिवाजी चौक होते हुए कोठी बाजार एवं कालापाठा होते हुए हमलापुर की ओर जाना चाहते हैए तो वे नेहरू पार्क चौक से जिला अस्पताल के सामने वाली रोड से होते हुए बस स्टैण्ड लल्ली चौक होते हुए जा सकेंगे।

नेहरू पार्क चौक ऐसे वाहन चालक जो नेहरू पार्क चौक से कंट्रोल रूम चौक शिवाजी चौक होते हुए कोठी बाजार एवं कालापाठा होते हुए हमलापुर की ओर जाना चाहते है तो वे नेहरू पार्क चौक से जिला अस्पताल के सामने वाली रोड से होते हुए बस स्टैण्ड लल्ली चौक होते हुए जा सकेंगे।



