MP Today News: मप्र का मुख्यमंत्री बनने तंत्र-मंत्र का सहरा, श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया
MP Today News: To become the Chief Minister of Madhya Pradesh, resorted to tantra-mantra, tantric ritual in the cremation ground.

MP Today News: मप्र में सीएम की कुर्सी के लिए अब तांत्रिकों का सहारा लिया जाने लगा है। एक ऐसे ताजा मामला सामने आया है। कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आधी रात को श्मशान घाट पर भैरव भगवान की मूर्ति के समीप मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ की फोटो रखकर लगभग कुछ तांत्रिक तंत्र-मंत्रोच्चार करते नजर आ रहे है। नींबू, शराब, कपड़े के पुतले की सामग्री भी उनके समीप रखी दिखाई दे रही है। यह साधना करने के लिए जलती चिताओ के बीच की जाती है, शिप्रा नदी के किनारे का श्मशान तंत्र साधकों की पहली पसंद है।
यह है तांत्रिकों की मान्यता
मान्यता है कि यहां चक्रतीर्थ शमशान के कारण यहां तंत्र क्रियाए करने से कोई पूजा अफसल नहीं होती है। खासकर उज्जैन में महाकाल दक्षिण दिशा की ओर होने के कारण यहां तंत्र साधक क्रियाए करना फलदाई मानते है। इसी कारण से मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने तंत्र-मंत्र और क्रियाओं का सहारा लिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि चुनाव के समय कई नेताओं की इसी तरह तांत्रिकों का सहारा लेते हुए देखा जा सकता है। कई नेता तो अपनी कुंडली खाने के लिए ज्योतिषों के विकास जाते हैं और चुनाव का भविष्य जानते हैं। ज्ञानवानी न्यूज़ पोर्टल ऐसी किसी भी तंत्र किया को मान्य नही करता और ना ही पुष्टि करता है।



