MP Transfer News: डॉ प्रदीप धाकड़ की बैतूल में फिर वापसी, मप्र के दो जिले के SP भी बदले गए
Betul Transfer News: Dr. Pradeep Dhakad returns to Betul, SP of two districts of MP also changed
MP Transfer News: बैतूल- संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं के अपर संचालक अजीजा सरशार जफ़र ने आदेश जारी किए आदेश में सर्जन डॉ प्रदीप धाकड़ का प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर का जिला अस्पताल बैतूल और डॉ राकेश बौहरे का प्रभारी सिविल अस्पताल गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला नरसिंहपुर तबादला किया है। उल्लेखनीय है कि डॉ धाकड़ बैतूल में पहले भी पदस्थ रहे है। कुछ महीने पहले को उनका तबादला हुआ था। इनकी बैतूल में फिर वापसी हो गई है। डॉ धाकड़ बैतूल में CMHO बैतूल और सिविल सर्जन के अहम पद पर रह चुके है। अब इनकी वापसी को लेकर खूब चर्चाएं चल रही है। डॉ धाकड़ के बैतूल से जाने के बाद इनके स्थान पर अन्य किसी भी सर्जन डॉ की नियुक्ति नही हुई थी। बड़ी बात यह है कि डॉ धाकड़ का 6 अक्टूबर 2023 को नरसिंहपुर से जिला अस्पताल मंडला तबादला हुआ था आदेश को तत्काल रद्द कर अब बैतूल किया है। 

दो पुलिस अधीक्षक भी बदले गए
ग्रह विभाग मप्र शासन ने दो पुलिस अधीक्षक का तबादला किया है। बुधवार को जारी आदेश में तुषारकांत विद्यार्थी भापुसे, (2009) का पुलिस अधीक्षक जबलपुर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल तबादला किया है। इसी तरह पुलिस अधीक्षक, भिण्ड मनीष खत्री, भापुसे,
सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल तबादला किया है।



