Betul Crime News: वृद्धा का गला घोंटकर हत्या, प्रेम प्रसंग की संभावना, आरोपी पर FIR दर्ज
Betul Crime News: Old woman strangled to death, possibility of love affair, FIR registered against accused
Betul Crime News: मुलताई थाना और मासोद चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम माजरी में एक वृद्ध महिला की गला घोटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया।मुलताई थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम माजरी निवासी 60 वर्षीय महिला डोमी उइके की आरोपी सूर्यभान उइके उम्र 32 वर्ष ने हत्या कर दी है। रिश्ते में आरोपी मृतिका का भतीजा होना बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टि या मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। आरोपी ने महिला की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की है। महिला का शव आरोपी के घर पर ही पड़ा मिला है। बताया जा रहा है आरोपी काम के सिलसिले में राजस्थान गया हुआ था। आरोपी मंगलवार को घर पर आने की जानकारी सामने आई है। हत्या कि घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मुलताई SDOP और थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है।
इनका कहना है…
प्रथम दृष्टि या मामला प्रेम प्रसंग के चलते हत्या किए जाने का सामने आया है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पायेगा। आरोपी के खिलाफ धारा 302 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार चल रहा है।
एसपी सिद्धार्थ चौधरी बैतूल



