Betul Urea Fertilizer: रबी फसल के लिए 8 हजार मीट्रिक टन खाद का स्टॉक, सीजन में किसान नही होंगे परेशान
Betul Urea Fertilizer: Stock of 8 thousand metric tons of fertilizer for Rabi crop, farmers will not be worried during the season.

Betul Urea Fertilizer: बैतूल कुछ ही दिनों बाद खरीफ फसल की कटाई हो जाएगी। किसान रबी फसल बोवनी की तैयारी में लग जाएंगे। इधर प्रशासन ने भी रबी फसल तैयारियां शुरू कर दी है। खाद, बीज की पर्याप्त व्यवस्था बनाई जा रही है। जिले में अभी पर्याप्त खाद मौजूद है। किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। रविवार शाम को यूरिया खाद की एक रैक आई है। इस खाद को सोसायटियों को वितरित किया जाएगा। अधिकतर देखने में आता है कि किसान रबी सीजन के समय में खाद के लिए परेशान होते रहते है, उन्हें खाद नहंी मिल पाता है। किसानों की परेशानियों को देखते हुए इस बार पहले से ही खाद का भंडारण करके रखा है। डीएमओ प्रदीप गिरेवाल ने बताया कि गोडाउन में 1500 मीट्रिक टन भंडारित है। जिले के सभी सोसायटियों में खाद भंडारित किया है। इस तरह से जिले में लगभग 8 हजार मीट्रिक टन खाद अभी भी उपलब्ध है। खाद की किसानों को रबी सीजन में कोई कमी नहीं होगी। किसानों को आवश्यकता अनुसार खाद उपलब्ध किया जाएगा। रविवार को यूरिया खाद की रैक बैतूल पहुंची है, जिसमें 2700 मीट्रिक टन खाद बैतूल पहुंचा। रैक आने के बाद तत्काल सोसायटियों को परिवहन किया गया है।
- Betul Mandi Bhav 10 October 2023: आज 10 अक्टूबर 2023 के बैतूल मंडी भाव, जाने सोयाबीन और गेहूं के रेट
यूरिया खाद के अलावा डीएपी सहित अन्य खाद की भी पर्याप्त मौजूदगी है।


