Betul Mandi Bhav 10 October 2023: आज 10 अक्टूबर 2023 के बैतूल मंडी भाव, जाने सोयाबीन और गेहूं के रेट
Betul Mandi Bhav 10 October 2023: Betul Mandi Bhav today 10 October 2023, know the rates of soybean and wheat
Betul Mandi Bhav 10 October 2023: मंगलवार को मंडी में खरीदी हुई। बैतूल मंडी में उपज की आवक में फिर से कमी आई है। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 3 हजार 463 बोरे रही। सबसे ज्यादा 1 हजार 832 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 965 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
मूंग के दाम 7350 पर पहुंचे
पिछले कुछ दिनों से मूंग के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। मंगलवार को मूंग के दामों में कमी दर्ज की है। कृषि उपज मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक मूंग के अधिकतम दाम 7350 और प्रचलित 6001 रुपए प्रति कुण्टल रहे। सोयाबीन की कटाई के बाद मंडी में आवक बढ़ने की संभावना है। देखने में यहां आता है कि सीजन में सोयाबीन और मक्के की मंडी में बंपर आवक होती है। पूरा मंडी परिसर उपज डालने के लिए कम पड़ जाता है। उपज की आवक 40 हजार तक पहुंच जाती है। आवक अधिक होने के कारण कई बार मंडे प्रबंधन को खरीदी रोकना पड़ता है।


