Betul Bjp News Today: देश और सनातन के लिए भाजपा की जीत जरूरी – रामेश्वर शर्मा
Betul BJP News Today: BJP's victory is necessary for the country and Sanatan - Rameshwar Sharma
Betul Bjp News Today: बैतूल भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जिसके लिए देश और सनातन सर्वोपरी है। भाजपा को सरकार बनी तो राम मंदिर बना और भाजपा की सरकार बनी तो ही धारा 370 हट पाई। इसीलिए भाजपा की जीत सिर्फ हमारे लिए ही नहीं अपितु देश और सनातन की रक्षा के लिए भी जरूरी है। यह विचार मप्र विधानसभा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर और भोपाल की हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा ने बैतूल जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित भाजपा की विधानसभा प्रबंध समितियों की बैठकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। विधायक श्री शर्मा ने आगे कहा कि भाजपा जब जीतती है तो यह जीत सनातन की भी होती है और भाजपा हारती है तो सनातन की भी हार होती है इसीलिए हमें किसी भी हालत में देश और सनातन के सम्मान के लिए भाजपा की विजय सुनिश्चित करनी है। पूर्व प्रोटेम स्पीकरदृविधायक श्री शर्मा शनिवार की सुबह बैतूल पहुंचे थे और देर शाम तक उन्होंने बैतूल जिले की पांचो विधानसभा की अलग-अलग बैठकें ली। बैठक में बैतूल जिले के प्रभारी के रूप में महाराष्ट्र के एमएलसी राम अंबाडकर, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी भी मौजूद रहे।
- Betul Today News: मीडिया की सुर्ख़ियों में रहने के लिए तो आरोप नहीं लग रही निशा बांगरे?, जाने क्या है पूरा मामला
महिला मोर्चा की दो मंडल अध्यक्ष घोषित
बैतूल भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने संभागीय संगठन प्रभारी पंकज जोशी , जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की सहमति से दो मंडल अध्यक्षो की घोषणा की है। भाजपा जिला मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कोठीबाजार मंडल में इंदू कमलेश डढोरे एवं मुलताई ग्रामीण मंडल में लता प्रमोद धोटे को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।



