Mp Assembly Election Second List Of Bjp: भाजपा ने दूसरी लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

MP Assembly Election Second List Of BJP: BJP announced names of 39 candidates in the second list.

 

फोटो सोर्स गूगल (फाइल)

Mp Assembly Election Second List Of Bjp Candidates: भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा  की अध्यक्षता में दिनांक 13.09.2023 को सम्पन्न हुई। बैठक में  प्रधानमंत्री श नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

केन्द्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 39 प्रत्याशियों के नाम पर स्वीकृति प्रदान की है। बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी विधानसभा से गंगाबाई उइके को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने पहली सूची में बैतूल जिले के मुलताई और भैंसदेही विधानसभा मैं प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। अब दूसरी सूची में घोड़ाडोंगरी प्रत्याशी के नाम पर मोहर लगी है। अब बैतूल आमला विधानसभा प्रत्याशी के नाम पर मोहर लगनी बाकी है।

Related Articles

Back to top button