Bjp political news: भाजपा कल विधानसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट करेगी जारी, बैतूल और घोड़ाडोंगरी विधानसभा के नाम होंगे तय
BJP political news: BJP will release the second list of assembly candidates tomorrow, names of Betul and Ghoradongri assembly will be decided.

BJP political news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित मंत्रियों की मौजूदगी में बुधवार रात को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट फाइनल होने की संभावना है। केंद्रीय चुनाव समिति में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय सहित कई नेता मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को भाजपा मध्य प्रदेश के 64 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश, अध्यक्ष वीडी शर्मा की हुई बैठक में लगभग 50 नाम तय होने की जानकारी सामने आई है।
कैंडिडेट्स के नाम तय होने को लेकर कोई विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बैतुल जिले की मुलताई और भैसदेही विधानसभा में भाजपा पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। भाजपा की दूसरी लिस्ट में बैतूल विधानसभा और घोड़ाडोंगरी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी के नाम तय करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा संभव है गुरुवार को यह लिस्ट जारी कर सकती है।



