Betul Today News: Jio और Airtel की बोलती बंद करने बैतूल में अगले महीने शुरू हो रहा BSNL का 4 जी नेटवर्क
Betul Today News: To stop Jio and Airtel from talking, BSNL's 4G network is starting in Betul next month.

Betul Bsnl Today News: बैतूल। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा बीएसएनएल को फंड दिए जाने के बाद अब 4-जी सेवा शुरू करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। जल्द ही सरकारी कंपनी निजी कंपनियों को टक्कर देने वाली है। अगले माह से जिले के कई क्षेत्रों में बीएसएनएल की 4-जी सेवा शुरू हो जाएगी। 4-जी सेवा को शुरू करने को लेकर तेजी से काम चल रहा है। बीएसएनएल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केन्द्र सरकार की तरफ से बीएसएनएल में 4-जी सेवा शुरू करने को लेकर मिले पैकेज के बाद तेजी से काम चल रहा है। बैतूल में भी कई 3-जी, 2-जी टॉवरों को 4-जी में अपग्रेड करने को लेकर टारगेट दिया गया है। अभी शहरों में बीएसएनएल 3-जी सेवा और ग्रामीण अंचलों में कहीं-कहीं 2-जी सेवा दी जा रही है। 4-जी सेवा अभी तक शुरू नहीं होने बीएसएनएल के ग्राहकों में कमी आई है, लेकिन बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर सामने रही है। 4-जी सेवा में काम कर रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अक्टूबर माह के आखरी तक बैतूल जिले में 44 टॉवरों को 4-जी में अपग्रेड करने का प्लॉन तैयार हो चुका है। सबकुछ सही रहा तो अगले महीने में ग्रामीण अंचल के उपभोक्ताओं को निजी कंपनियों की तरह बीएसएनएल में भी 4-जी सेवा मिलना शुरू हो जाएगी। 4-जी सेवा की शुरूआत होते ही फिर से बीएसएनएल के ग्राहकों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि जिले में बीएसएनएल के लगभग ढाई सौ नए मोबाईल टॉवर लगाने का लक्ष्य है। इन मोबाईल टॉवरों का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। सरकारी जमीन पर बीएसएनएल के टॉवरों का निर्माण किया जा रहा है। कंपनी द्वारा कई वर्षो से 4-जी सिम उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन नेटवर्क 3-जी मिल रहा है। बीएसएनएल में 4-जी सेवा नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी भी है। आज भी कई ऐसे उपभोक्ता है जो केवल बीएसएनएल की सिम का इस्तेमाल करते है। खास तौर पर शासकीय कार्यालयों के सरकारी नंबर जिन्हें बीएसएनएल की सेवा मिल रही है।
