Health Department News: पूरे MP में बैतूल अस्पताल में सबसे ज्यादा मोतियाबिंद ऑपरेशन, डॉ बर्डे को मिला प्रथम पुरस्कार
Health Department News: Betul Hospital has the highest number of cataract operations in the entire MP, Dr. Barde got the first prize.

(ज्ञानू लोखंडे बैतूल)
Health Department News: जिला चिकित्सालय बैतूल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ विनोद बर्डे को सबसे ज्यादा मोतियाबिंद ऑपरेशन कर उत्कृष्ट कार्य करने कर प्रथम पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 2022 -23 के तहत स्वास्थ्य विभाग के कमिश्नर द्वारा सोमवार को भोपाल में प्रदान किया है। बता दे कि बैतूल जिला चिकित्सालय एकमात्र जिला है जहां मप्र प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा सबसे ज्यादा नेत्र सर्जरी ऑपरेशन की है। बैतूल जिला अस्पताल में एक मात्र नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर विनोद बर्डे है। जिन्होंने 2605 सबसे ज्यादा नेत्र सर्जरी ऑपरेशन किए हैं। नेशनल हेल्थ मिशन मध्य प्रदेश ने 10 डॉक्टर को नेत्र ऑपरेशन करने पर पुरस्कार देकर और सम्मानित किया है। जिसमें डॉ बर्डे को प्रथम पुरस्कार दिया गया। डॉ बर्डे ने सबसे ज्यादा नेत्र सर्जरी ऑपरेशन कर बैतूल का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। डॉ बर्डे की इस उपलब्धि और सराहनीय कार्य पर अधिकारियों, डॉक्टरों, कर्मचारियों और शुभ चिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
नेत्र ऑपरेशन करने पर इन डॉक्टरों को मिला पुरस्कार
मोतियाबिंद ऑपरेशन में उत्कृष्ट उपलब्धि वाले 10 नेत्र सर्जन प्रथम पुरुषकार डॉ. विनोद बर्डे मोतियाबिंद ऑपरेशन 2605 द्वितीय पुरुषकार डॉ. जी. एस. अबासिया मोतियाबिंद ऑपरेशन 2536 तृतीय पुरुषकार डॉ. जनक सारवान मोतियाबिंद ऑपरेशन 1450 चतुर्थ पुरुषकार डॉ. एन. चंदेल मोतियाबिंद ऑपरेशन 1237 पाचदा पुरुषकार डॉ. सरद साहू मोतियाबिंद ऑपरेशन 1161 छटवा पुरुषकार डॉ. एस. एस. गुप्ता मोतियाबिंद ऑपरेशन 920 सातवा पुरुषकार डॉ कैलाश खेरनार मोतियाबिंद ऑपरेशन 890 आठवा पुरुषकार डॉ. तरूण अहरवाल मोतियाबिंद ऑपरेशन 732 नवा पुरुषकार डॉ भरत यादव मोतियाबिंद ऑपरेशन 730 दसवा पुरूषकार डॉ नेहा तिवारी मोतियाबिंद ऑपरेशन 605 किये है। इन सभी डॉक्टरों को पुरुस्कार दिया गया।



