Mp Weather News Today: मप्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, नर्मदापुरम में साढ़े तीन इंच बारिश
Mp Weather News Today: Rain alert in many districts of Madhya Pradesh, three and a half inches of rain in Narmadapuram
Mp Weather News Today: पूरे मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग भोपाल में अगले 24 घंटे के दौरान पूरे मध्य प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में तेज से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने श्योपुर कलां, भोपाल, धार, गुना, रायसेन, इंदौर, राजगढ, ग्वालियर, हरदा विदिशा, शिवपुरी, खरगौन, नर्मदापुरम, सीहोर, अशोक नगर, झाबुआ, बुरहानपुर, छिदवाडा, उज्जैन, नीमच, उमरिया, पन्ना, सतना, जबलपुर, सागर, शहडोल, रतलाम, सीधी, मंडला, डिंडोरी, देवास, सिवनी, मंदसौर, कटनी बारिश का येलो अलर्ट है।
नर्मदापुरम में साढ़े तीन इंच बारिश
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह से शाम तक मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम संभाग में सबसे ज्यादा साढे तीन इंच बारिश दर्ज की है। इसके अलावा शनिवार दिन में ही छिंदवाड़ा में 62.0, दमोह 30.0, बैतूल 21.0, उमरिया 8.0, सागर 11.0, उज्जैन 4.0 इंदौर 0.5, भोपाल 0.7, ग्वालियर 1.3, गुना 2.0 मिमी बारिश दर्ज की है।
बैतूल में चार दिन में महज 2 इंच हुई औसत बारिश
बैतूल में फिर बारिश की संभावना
बैतूल। जिले में बारिश तो हो रही है, लेकिन मन भरकर पानी नहीं बरस रहा है। नतीजा यह है कि औसत बारिश का आंकड़ा तेजी से नहीं बढ़ पा रहा है। इसी तरह बारिश की रफ्तार रही तो औसत बारिश का कोटा पूरा होने के लिए और लंबा वक्त लग सकता है। 5 सितम्बर से जिले में फिर से मानसून सक्रिय हो रहा है और प्रतिदिन कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हो रही है। बारिश तो हो रही है, लेकिन झमाझम बारिश नहीं होने से औसत बारिश का कोटा तेजी से आगे नहीं बढ़ रहा है। पिछले चार दिनों में महज 2.37 इंच ही बारिश हो पाई है। इसी तरह बारिश की रफ्तार रही तो औसत बारिश पूरी होने के लिए और कई दिन लग जाएंगे। जिले में अब तक कुल औसत बारिश 31 इंच हो चुकी है। औसत बारिश पूरी होने के लिए 43 इंच बारिश होना चाहिए। अभी बारिश का कोटा पूरा होने के लिए 12 इंच बारिश की दरकार है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम से शनिवा सुबह 8 बजे तक बैतूल में 4.2, घोड़ाडोंगरी 3.0, शाहपुर 25.2, आमला 18.0, भैंसदेही 19.2, भीमपुर 9.0 मिमी बारिश हुई है। अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल में फिर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
- यह भी खबर पढ़े: Betul Today News: दिनेश महस्की को दावेदारी करना पड़ी भारी, कुन्बी समाज में उठने लगे विरोध के स्वर
महज दो ब्लॉकों में हुई औसत बारिश पूरी
जिले में इस वर्ष महज दो ही ब्लॉकोंं में औसत बारिश पूरी हुई है। जबकि पिछले वर्ष सभी ब्लॉकों में औसत बारिश का आंकड़ा पूरा हो चुका था। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के मुताबिक भीमपुर अब तक 1160.2 और भैंसदेही में 1159.0 मिमी बारिश हुई। इन दोनों ब्लॉकों में औसत बारिश पूरी हो चुकी है। औसत बारिश पूरी होने से क्षेत्र के किसानों ने भी राहत की सांस ली है। अभी 8 ब्लॉकों के किसान औसत बारिश पूरी होने का इंतजार कर रहे है। पिछले चार दिनों से रूक-रूककर हो रही बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है। बारिश के बाद फिर से फसल लहलहराने लगी है।



