Betul Today News: दिनेश महस्की को दावेदारी करना पड़ी भारी, कुन्बी समाज में उठने लगे विरोध के स्वर

Betul Today News: Dinesh Mahski had to stake his claim, voices of protest started rising in the Kunbi community.

Betul Today News: कुन्बी समाज के अध्यक्ष दिनेश महस्की को कुछ भाजपा नेताओं के साथ भोपाल पहुँचकर समाज से टिकट मांगना भारी पड़ गया है। कुन्बी समाज के कई लोग इसका विरोध कर रहे है। कुछ लोगों ने तो अध्यक्ष का  इस्तीफा तक मांगना शुरू कर दिया है।
दरअसल कुछ दिन पहले लोनारी कुन्बी समाज के जिलाध्यक्ष दिनेश महस्की ने भाजपा नेताओं के साथ मिलकर टिकट माँगी है। पहली बार ऐसा हुआ है जहाँ कुनबी समाज के अध्यक्ष ने टिकट के लिए दावेदारी की है। समाज के कई लोगों का कहना है कि समाज को इस तरह से राजनीति में झोंकना ठीक नही है। कुन्बी समाज के लोगों ने  श्री महस्की को इसलिए अध्यक्ष बनाया गया कि समाज को एक सूत्र में बांध सके और समाज आगे बढ़े। समाज के अध्यक्ष ने जिस तरह से राजनीतिक कदम रखा है जिससे समाज के लोग बहुत नाराज है। बताया जा रहा है कि दिनेश मस्की समाज को छोड़ अपनी लाइन खुद ही आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। कुन्बी समाज के लोगों का कहना है कि इस तरह का कोई राजनीतिक क़दम उठाने के पहले समाज के लोगों की विश्वास में लेना था। 
इनका कहना है…
मैं कही से भी गलत नही हूँ। टिकट मांगना मेरा अधिकार है। जहाँ तक समाज मे विरोध की बात सामने आ रही है तो पूरे मामले में बैठकर बात करेंगे।
दिनेश महस्की अध्यक्ष क्षत्रिय लोनारी कुन्बी समाज  बैतूल

Related Articles

Back to top button