Betul Madhya Pradesh Weather Today: फसलों के लिए आसमान से बरसा अमृत, जिले के 7 ब्लाकों में तेज बारिश
Betul Madhya Pradesh Weather Today: Nectar rained from the sky for crops, heavy rains in 7 blocks of the district
Betul Madhya Pradesh Weather Today: बैतूल जिले में लगभग एक पखवाड़े के बाद जिले में बारिश का दौर शुरू हुआ है। यह बारिश फसलों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। बारिश का फसलों को बहुत फायदा होगा। बारिश की कमी के कारण फैसले मुरझाने लग गई थी अब फिर से फैसले खिल उठेगी। फसलें अभी भी फुल फल्लियों पर है इसलिए बारिश जरूरी है। जानकारी के अनुसार जिले में बुधवार सुबह से बारिश होना शुरू हो गई थी। बुधवार अलसुबह से 8 बजे तक बैतूल में 4.2, घोड़ाडोंगरी 7.0, चिचोली 5.4, शाहपुर 4.2, मुलताई 9.4, आमला 7.0, भैंसदेही में 20.0 मिमी बारिश हुई है। अब बैतूल में इस इस वर्ष कुल औसत बारिश 29 इंच हुई है। बारिश का कोटा पूरा होने के लिए 14 इंच बारिश की दरकार है। पिछले साल 2022 में जिले में अब तक कल 55 इंच बारिश हो चुकी थी। - यहां भी खबर पढ़े: Betul Political News: काश ये घुटने टेक्कर हस्ताक्षर मंत्री रहते हो जाते तो आज मुलताई जिला होता
बैतूल में फिर बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल ने बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। जिला मुख्यालय पर भी झमाझम बारिश हुई है। बारिश के कारण उमस से भी लोगों को राहत मिली है। समाचार लिखे जाने तक बारिश जारी थी।



