Betul Political News: काश ये घुटने टेक्कर हस्ताक्षर मंत्री रहते हो जाते तो आज मुलताई जिला होता

Betul Political News: I wish if he had become a minister on his knees, Multai district would have been there today.

Betul Political News: मुलताई को जिला बनाओ समिति पिछले कई वर्षों से मुलताई को जिला बनाने संघर्ष कर रही है। इनकी मांगे जायज भी है।  मुलताई के विधायक सुखदेव पांसे ने पिछले चुनाव में जनता से वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार बनाती है तो मुलताई को जिला जरूर बनाएंगे। मप्र में कांग्रेस की सरकार भी बन गई और खास बात यह है कि मुलताई विधायक पांसे केबिनेट मंत्री भी बन गए। पांसे के मंत्री बनने के बाद लोगों में उम्मीद जागी थी कि अब तो मुलताई जिला बनेगा ही। पांसे के मंत्री बनते ही मुलताई को जिला बनाने को लेकर सुर बदल गए। मंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि मुलताई को जिला बनाने से नुकसान है। इतना छोटा जिला बनाकर क्या करेंगे। कुछ छोटे जिलों का उदाहरण देते हुए बताया गया।

काश पांसे  मंत्री रहते घुटने टेक्कर हस्ताक्षर कर देते और फ़ाइल आगे बढ़ा देते तो मुलताई जिला बन जाता। मंत्री पद और सत्ता जाते ही पांसे  के फिर से सुर बदल गए। अब बोल रहे मुलताई जो जिला बनाओ मंगलवार को हस्ताक्षर करने धरने पर भी पहुँच गए। हस्ताक्षर करते समय अपने नाकामी पर जरा भी झिझक नही आई और हस्ताक्षर कर दिये। मुलताई को जिला बनाने के मामले में मुलताई विधायक जनता को केवल गुमराह कर रहे है। अब इस बार मुलताई की जनता सबक सिखाने वाली है। वीडियो में देखे जब मंत्री रहते पांसे ने मुलताई को जिला बनाने को लेकर क्या कहा था। आप खुद ही समझ जाओगे विधायक के मन मे क्या है। 

Related Articles

Back to top button