Betul Crime News: खलबत्ते से हमला कर महिला की हत्या, उपचार के दौरान मौत
Betul Crime News: Woman murdered by attacking with a baton, died during treatment

Betul Crime News: बैतूल जिले के शाहपुर क्षेत्र के ग्राम ठप्पा में रविवार की रात को महिला पर अज्ञात लोगों ने प्राणघातक हमला कर दिया, जिसे उपचार के लिए लहूलुहान हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल मेें भर्ती किया। महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। घटना स्थल पर पुलिस को एक लोहे का खलबत्ता मिला है। अज्ञात लोगों ने इस खलबत्ते से हमला किया। शाहपुर थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि शाहपुर जनपद के ग्राम ठप्पा निवासी पार्वती पति प्रेम इरपाचे (50) वर्ष पर रविवार की रात अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। महिला को लहूलुहान हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतिका का सोमवार जिला अस्पताल में पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौंपा दिया। अज्ञात आरोपियों क खिलाफ पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला खेत के मकान में रहती थी। मकान के पास ही एक छोटा सा झोपड़ा बना है, जिसमें महिला लहूलुहान हालत में पड़ी मिली थी। पुलिस को मौके पर एक लोहे का खलबत्ता मिला है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात आरोपियों ने महिला पर खलबत्ते से हमला किया है।



